फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड के लिए 28 युवाओं का चयन

विज्ञापन
रोजगार कार्यालय हमीरपुर में आयोजित साक्षात्कार में भाग लेने पहुंचे अभ्यर्थी - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब के सरहिंद स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद भरे जाने हैं। इसके लिए जिले में तीन दिन साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को रोजगार कार्यालय में आयोजित साक्षात्कार में 50 युवाओं ने भाग लिया। कंपनी ने साक्षात्कार के आधार पर 28 युवाओं का चयन सिक्योरिटी गार्ड में हुआ है।
विज्ञापन

अब पंजाब के सरहिंद में चयनित इन युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, कंपनी 21 को उप रोजगार कार्यालय नादौन और 22 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक साक्षात्कार आयोजित करेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि 21 से 37 वर्ष तक की आयु के कम से कम दसवीं पास पुरुष और महिला अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को 12500 से 16 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। सुधा सूद ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाणपत्र के साथ अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में निर्धारित तिथियों को साक्षात्कार में भाग ले सकता है। कंपनी के भर्ती अधिकारी रंजीत सिंह ने कहा कि हमीरपुर में 28 युवाओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें