26 people including six children turned out to be corona infected in the district
हमीरपुर। जिले में रविवार को 18 साल की कम उम्र के छह बच्चों समेत कुल 26 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें से पांच लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट, जबकि 31 लोग आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 167 सैंपल जांचे गए। इनमें से पांच लोग संक्रमित निकले। वहीं, आरटीपीसीआर टेस्ट में जांचे गए 22 सैंपल में से 21 संक्रमित निकले हैं।
इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 16179 मामले हो गए हैं। इनमें से 404 एक्टिव मामले हैं। जबकि, 15500 कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं 274 लोगों ने कोरोना से जंग हारी है। एक्टिव 404 मामलों में से 371 गृह संगरोध में हैं। जबकि दो लोग जिला कोविड केयर सेंटर एनआईटी में, चार लोग जिला कोविड हेल्थ सेंटर हमीरपुर में और 21 लोग डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन हैं। रविवार को 38 लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगा ली हैं, वह भी नियमों का पालन करें।