23 people turned out to be corona infected in the district
हमीरपुर। जिले में रविवार को 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सात लोग रैपिड एंटीजन में जबकि 16 लोग आरटीपीसीआर में पॉजिटिव निकले हैं। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि रैपिड एंटीजन के कुल 122 में सात सैंपल संक्रमित निकले।
जिनमें बल्यूट की 44 वर्षीय महिला, आलमपुर का 48 वर्षीय व्यक्ति, खरसाल का 70 वर्षीय, बड़सर की 32 वर्षीय महिला, मुलबान का 20 वर्षीय युवक, रक्कड़ का 31 वर्षीय युवक और धलोट की 41 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। वहीं, आरटीपीसीआर में नुहाड़ा की 65 वर्षीय महिला, नौ व पांच साल के बच्चे, ढांगू के 32 व 44 साल के व्यक्ति और 43 साल की महिला, कराह कोट की 26 वर्षीय महिला, थाना के तीन लोग, लठवान की 48 वर्षीय महिला, बैलग का 17 वर्षीय किशोर, धमरोल की 30 वर्षीय महिला, गारनी का वर्षीय युवक, रंघड़ का 21 वर्षीय युवक और मेडिकल कॉलेज में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।