बिझड़ी(हमीरपुर)। पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत शनिवार दोपहर बाद एक व्यक्ति से चरस बरामद हुई है। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी की तलाशी लेकर चरस बरामद की है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान जैसे ही टीम बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क के बिझड़ी मोड़ पर पहुंची तो मोड़ पर एक व्यर्क्ति इंटें उठा रहा था। पुलिस को देख व्यक्ति मौके से भाग गया। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति का पीछा कर उसे पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 22 ग्राम चरस बरामद हुई।
पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना नाम सन्नी कुमार पुत्र रामकिशन निवासी बिझड़ी बताया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर बड़सर थाना ले गई है। आरोपी सन्नी कुमार रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।