फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्राला मकान की दीवार से टकराया

Sat, 28 Nov 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत मुख्य बाजार में अनियंत्रित होकर एक ट्राला मकान की दीवार से जा टकराया है। हादसा ट्राला चालक की लापरवाही और तेज गति से वाहन दौड़ाने के कारण हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देश राज पुत्र जमीता राम निवासी वटराण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह हमीरपुर की एक बैंक शाखा के एटीएम में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क किनारे धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनने के बाद वह एटीएम मशीन के कैबिन से बाहर आया।

 उसने देखा कि एक ट्राला अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ने के बाद बीजी दुर्गा के मकान की दीवार से जा टकराया है। हादसा ट्राला चालक सुमित कुमार पुत्र दिलबाग निवासी सराह, धर्मशाला की लापरवाही और तेज गति में वाहन दौड़ाने से हुआ है। एसपी अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें