फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हफ्ते का हो सुजानपुर का होली मेला : व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय होली मेले के सफल आयोजन को लेकर सुजानपुर व्यापार मंडल ने उपायुक्त हमीरपुर को पत्र लिखा है। पत्र में व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने उपायुक्त हमीरपुर को अपनी ओर से सुझाव दिए हैं। पत्र में सुझाव दिया गया है कि मेला व्यापारिक दृष्टिकोण से परिपूर्ण हो, इसके लिए भूमि दरों को कम रखा जाए। सुजानपुर शहर के साथ-साथ हमीरपुर जिले के लोगों को मेले में व्यापार करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर आगे रखा जाए। इसके साथ प्रतिवर्ष मेले में जो भी तहबाजारी के तहत राजस्व इकट्ठा होता है उसकी 35 फीसदी राशि सुजानपुर चौगान के रखरखाव के लिए खर्च की जाए।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने लिखा है कि मेले के लिए जो भी बैठक जिला एवं सुजानपुर प्रशासन की ओर से आयोजित होंगी, उसमें व्यापार मंडल सुजानपुर के प्रतिनिधियों के साथ शहर के बुद्धिजीवी वर्ग को भी शामिल किया जाए ताकि, मेले को लेकर उचित दिशा-निर्देश दिए जा सकें। इसके साथ ही व्यापार मंडल सुजानपुर ने गुहार लगाई है कि मेला 3 सप्ताह से ज्यादा न हो। इसके लिए 20 दिन के बाद मेला पूरी तरह बंद हो और आगामी सप्ताह तक मेला ग्राउंड की स्थिति को सुधारा जाए। वहीं, मेले के दौरान लगने वाले झूलों की दरें बोली के समय ही निर्धारित करके सार्वजनिक कर दी जाएं ताकि, बाद में यह झूला मालिक किसी भी तरह की मनमानी न कर सकें। अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि उपायुक्त हमीरपुर ने होली मेले को लेकर विशेष बैठक में लोगों से सुझाव मांगे हैं। सुजानपुर व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श करके यह पत्र उपायुक्त हमीरपुर को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें