फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर विस की तीन सड़कें जिला मेजर रोड घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन मार्गों को जिला मेजर रोड घोषित कर दिया गया है। इसमें सुजानपुर से कोट वाया चौरी, पटलांदर, चमियाणा 23 किलोमीटर मार्ग, 30 किलोमीटर लंबा टौणीदेवी से जंगलबैरी वाया उहल कक्कड़ और बजरोल मार्ग और 27 किलोमीटर लंबा उहल से बीड़ बगेहड़ा वाया पौहंज जंदड़ू मार्ग शामिल है। इससे अब इन मार्गों में आने वाले ब्लैक स्पॉट को खत्म किया जाएगा और सड़क के किनारे निकासी नालियों का निर्माण होगा। संकीर्ण मार्ग को चौड़ा भी किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस मांग को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष उठाया था। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। अब तीनों मार्गों के लिए केंद्रीय रोड फंड से बजट की स्वीकृति मिलने की राह आसान हो गई है। बता दें कि सांसद अनुराग ठाकुर ने जिला के तीन मार्गों को केंद्रीय रोड फंड के अधीन लेने की मांग केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री मनसुख मांडवी के समक्ष ऊना जिला के दौरे के दौरान उठाई थी। लेकिन, तीनों मार्ग जिला मेजर रोड न होने के चलते तकनीकी कमियों का ध्यान रखते हुए केंद्रीय मंत्रालय को यह प्रस्ताव नहीं भेजा जा सका। अब इन तीनों सड़कों के विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो पाएगा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि तीनों सड़कों को डीएमआर घोषित करने के बाद इलाके के लोगों का जीवन और अधिक सरल और सुगम हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें