हमीरपुर। भोटा बाईपास स्थित एक होटल में शुक्रवार को एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों के लिए इलेक्ट्रिशियन, मेकेनिक और टेक्नीशियन समेत करीब 50 पदों पर आयोजित भर्ती प्रक्रिया भारी हंगामे के बाद रद्द करनी पड़ी।
भर्ती के लिए प्रदेशभर से 2000 से अधिक अभ्यर्थियों के पहुंचने से स्थिति बेकाबू हो गई। अभ्यर्थियों ने समूचित व्यवस्था न होने और कुछ लोगों के साक्षात्कार पहले लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान होटल परिसर में संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।
सुबह करीब 10:30 बजे के बाद स्थिति बिगड़ने पर कंपनी प्रतिनिधियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एचआरटीसी के अधिकारी और पुलिस पूर्वाह्न 11:30 बजे मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का निर्णय लिया गया। हंगामा शुरू होने से पहले केवल करीब 20 अभ्यर्थियों के ही साक्षात्कार हो पाए थे।
इस दौरान अभ्यर्थियों ने मांग रखी कि यदि भर्ती प्रक्रिया रद्द की जाती है तो पहले लिए गए साक्षात्कार भी निरस्त किए जाएं, अन्यथा सभी इच्छुक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाए।
हंगामे के दौरान होटल के मुख्य प्रवेश द्वार, फ्रिज, गमले और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। भर्ती प्रक्रिया रद्द होने के बाद दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
कोट
फिलहाल हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। होटल में हुए नुकसान की भरपाई कंपनी की ओर से की जाएगी। भर्ती रद्द कर दी गई है।
-वीरेंद्र कुमार, उपप्रबंधक, निजी कंपनी
निजीं कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। यहां से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सेवाएं इलेक्ट्रिक बसों के रखरखाव के लिए ली जानी थीं। सूचना मिली है कि भर्ती रद्द हो गई है।
-राज कुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर मंडल
इलेक्ट्रिक बसों के लिए इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक और टेक्नीशियन के पदों के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की