विधायक आशीष शर्मा ने विधायक निधि से स्वीकृत की हैं सोलर लाइटें
अगले चरण में बाकी 15 पंचायतों में लगाई जाएंगी लाइटें
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में 25 लाख की लागत से 25 पंचायतें विधायक निधि से 200 सोलर लाइटों की दुधिया रोशनी से जगमग होंगी। विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की मांग के मुताबिक ये लाइटें वितरित की गई हैं। आशीष शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र में विधायक बनने के बाद से विधायक आपके द्वार कार्यक्रम चलाया है। इस कार्यक्रम के तहत वे पंचायतों के हर गांव में पहुंच रहे हैं।
प्रथम चरण में इन लाइटों को आवंटित किया गया है। नौ वाट की इस सोलर लाइट की कीमत 12,999 रुपये है। 25 लाख 19 हजार 800 रुपये की लागत से ये लाइटें क्षेत्र की 25 पंचायतों में लगाई जा रही हैं। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में कुल 40 पंचायतें है। अगले चरण में बाकी 15 पंचायतों में सोलर लाइटें लगाने का कार्य किया जाएगा। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण में 25 पंचायतों में 200 सोलर लाइटें लगाई गई हैं। अन्य पंचायतों में भी क्रम वार सोलर लाइटें आवंटित की जाएंगी।