फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 20 और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
20 more positive in hamirpur
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रविवार को 20 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आरटी-पीसीआर टेस्ट में 15 जबकि, 5 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में दंगड़ी क्षेत्र के गांव समून के 6 लोग 22 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय महिला, 90 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय बच्ची शामिल है। इसी क्षेत्र के गांव कठियाणा का 39 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के वार्ड नंबर एक के दो लोग 32 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय बच्चा, टौणी देवी क्षेत्र के गांव टिक्कर खातरियां का 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव पट्टा रनौता का 35 वर्षीय व्यक्ति, मैहरे में कार्यरत 50 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इनके अलावा 34 वर्षीय और 60 वर्षीय दो महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन टेस्ट में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि जिले में रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 38 सैंपल लिए गए। जिनमें से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन लोगों में भोरंज के नगरोटा क्षेत्र के गांव लजयानी के तीन लोग 57 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति और 33 वर्षीय महिला, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव ककरू का 33 वर्षीय व्यक्ति तथा हमीरपुर में कार्यरत 56 व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें