फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लगातार कटों से झटवाड़ के बाशिंदे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बिजली उपमंडल लंबलू के तहत पड़ते झटवाड़ गांव के बाशिंदे बिजली के लगातार अघोषित कटों से परेशान हो गए हैं। गांव का अपना ट्रांसफर बीते वर्ष जलकर राख हो गया था। इसके बाद बिजली बोर्ड ने गांव के पास स्थित एक अन्य ट्रांसफार्मर से अस्थायी सप्लाई दी है, लेकिन यहां से सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं होती है। आए दिन बिजली के कट लगते हैं और वोल्टेज की भी समस्या रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में सुधार सभा के प्रधान बांका राम शर्मा, वार्ड सदस्य संतोष देवी, शेखर चंद ने कहा कि गांव में बिजली के कट लगते रहते हैं। वोल्टेज की समस्या आए दिन बनी रहती है। इससे लोगों की दिनचर्या, बच्चों की पढ़ाई और गृहिणियों का काम प्रभावित होता है।
इन लोगों ने कहा कि इसकी शिकायत अब मुख्यमंत्री से की जाएगी। लोगों का कहना है कि अगर एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बिजली बोर्ड कार्यालय लंबलू के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में बिजली बोर्ड लंबलू के सहायक अभियंता निखिल का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए प्रक्रिया जारी है। फिलहाल अन्य ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें