फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 19 और कोरोना संक्रमित, 393 हुए एक्टिव केस

विज्ञापन
19 more corona infected in the district, 393 active cases
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रविवार को छह बच्चों समेत कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में 13 जबकि आरटीपीसीआर में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 124 सैंपल जांचे गए। इनमें से 13 पॉजिटिव आए हैं। जबकि, शनिवार को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए 24 सैंपलों में से छह पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 16696 हो गई है। 393 एक्टिव केस हैं। जबकि, 16021 कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 281 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। एक्टिव 393 मामलों में से 376 गृह संगरोध में हैं, जबकि एक जिला कोविड केयर सेंटर एनआईटी और 16 डीसीएच में उपचाराधीन हैं। सीएमओ ने लोगों से नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने का आग्रह किया है। यदि किसी व्यक्ति को कोई लक्षण आता है तो वह खुद को संगरोध कर टेस्ट करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें