फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सामूहिक अवकाश पर नहीं जाएंगे निगम के चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने के बाद 27 दिसंबर से सामूहिक अवकाश पर जाने के फैसले को स्थगित कर दिया है। यूनियन की राज्यस्तरीय इकाई ने प्रांतीय प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर मेें मुलाकात की। यूनियन के सदस्यों ने उन्हें नई सरकार के लिए शुभकामनाएं भी दी। यूनियन ने उनके समक्ष प्रतिपूरक अवकाश का मामला व परिवहन निगम में हो रहे शोषण आदि समस्याओं को उठाया। प्रेम कुमार धूमल ने समस्या को सुना और कहा कि सत्ता में आने पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके उपरांत संगठन ने 27 दिसंबर से सामूहिक रूप से छुट्टी पर जाने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। यूनियन सदस्यों का कहना है कि सरकार के गठन के समय हड़ताल जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं करना चाहते हैं। संगठन की कार्यकारिणी भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल के आश्वासन से संतुष्ट हैं। चालक, परिचालकों के प्रतिपूरक अवकाश पूर्व की भांति आने वाले साल में जमा होंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जीत राम चौधरी, अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष नरेेश कुमार, कर्णवीर सिंह, रणजीत सिंह, सोहन सिंह, अरुण कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें