हमीरपुर। जिलाभर के 93 फीसदी लोगों ने अपना आधार कार्ड राशन कार्ड के साथ लिंक करवा लिया है। जिला की कुल जनसंख्या पांच लाख 37 हजार है। इनमें से 4 लाख 99 हजार लोगों ने अपने आधार कार्ड राशन कार्ड के साथ लिंक करवा लिए हैं। आधार कार्ड का राशन कार्ड से लिंक हो जाने पर परिवार का कोई भी सदस्य बायोमीट्रिक मशीन में मात्र अंगूठा लगाकर राशन ले जा सकता है। जिला की कुल जनसंख्या की 93 फीसदी लोगों ने अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक करवा लिया है। इसके बाद परिवार का वह सदस्य जिसका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक है, बिना राशन कार्ड के मात्र अंगूठा लगाकार पूरे परिवार का राशन ले जा सकता है।
वर्तमान में पूरे जिला में एक लाख 3 हजार राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से कई धारक ऐसे हैं जो हिमाचल छोड़ कर देश के अन्य भागों या विदेश में रहते हैं। ऐसे पांच फीसदी लोगों ने अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं करवाया है। वहीं दो फीसदी जिला के लोग अभी भी राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाने में पीछे है। ऐसे में उन्हें बायोमीट्रिक मशीनों का लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें अपना राशन कार्ड लेकर ही राशन लेना होगा। उधर, डीएफएससी नरेंद्र धीमान का कहना है कि जिला की कुल जनसंख्या में से 93 फीसदी लोगों ने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करवा लिया है। अब ऐसे लोग बिना राशन कार्ड के भी बायोमीट्रिक मशीन में मात्र अंगूठा लगाकर ही अपना राशन ले सकेंगे।