हमीरपुर।
नगर परिषद हमीरपुर ने डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर दिए हैं। एक माह के अंदर डिफाल्टरों को गृहकर जमा करवाना होगा। गृहकर जमा न करवाने पर डिफाल्टरों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद हमीरपुर डिफाल्टरों से करीब 40 लाख रुपये का लेनदार है। इन डिफाल्टरों में कुछ पुराने भी हैं। इन्होंने गृहकर जमा नहीं करवाया है।
नगर परिषद ने मार्च तक गृहकर जमा करवाने तक 20 फीसदी की छूट दे रखी थी। लेकिन फिर भी कुछ लोग गृहकर जमा नहीं करवा पाए। गृहकर जमा न करवाने पर अब नगर परिषद ने सख्त रवैया अपना लिया है। नगर परिषद ने डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर एक माह तक गृहकर जमा करवाने को कहा है। गृहकर जमा न करवाने से नगर परिषद 40 लाख रुपये को लेनदार है। नगर परिषद हमीरपुर में हर वर्ष गृहकर के रूप में करीब एक करोड़ रुपये जमा होता है।
लेकिन कुछ लोगों द्वारा गृहकर जमा न करवाने से यह आंकड़ा पीछे ही रह जाता है। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि जिन लोगों ने गृहकर जमा नहीं करवाया है। उन्हें नोटिस जारी कर एक माह के अंदर गृहकर जमा करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर डिफाल्टर फिर भी गृहकर जमा नहीं करवाते हैं तो उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।