फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में इस माह नहीं पहुंची दाल व चीनी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन सुजानपुर के तहत डिपुओं में चीनी व दालों की इस माह की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। इस कारण उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर यह सामान बाहर की दुकानों से खरीदना पड़ रहा है। डिपुओं में सब्सिडी पर अनाज मिलता है। जो उपभोक्ताओं के लिए राहत हैै, लेकिन इस माह की दालों व चीनी का कोटा डिपुओं मे नहीं पहुंचा है। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता डिपुओं की बजाय अन्य दुकानों से अधिक दामों पर दाले व चीनी खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व डिपुओं में पहले सप्ताह ही उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध हो जाता था, लेकिन जहां इस माह से दाले नहीं मिल पाई हैं, वहीं पिछले माह का चीनी का कोटा भी डिपुओं में नहीं पहुंच पाया है। उपभोक्ताओं को डिपुओं से आधा सामान लेकर ही लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं में साजन, श्रवण, मोहन, राकेश आदि का कहना है कि दालें व चीनी नहीं मिली है। उन्होंने विभाग से डिपुओं में पूरे राशन की सप्लाई करने की मांग उठाई है। उधर, सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन सुजानपुर के प्रभारी रणदेव का कहना है कि चीनी का टेंडर हो गया है तथा दालें डिपुओं में पहुंच चुकी है। लोगों को दालेें वितरित करना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें