फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड करने के लिए दो बेटियों को दी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। समाजसेवी संस्था हिंद संग्राम परिषद इकाई नादौन की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में संस्था द्वारा बीएड कर रही कन्याओं को पढ़ाई के खर्च के लिए आर्थिक सहायता दी गई। इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा ने कहा कि बीएड कर रही दो कन्याओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इकाई अभी तक 35 बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठा चुकी है।
विज्ञापन

संस्था करीब दो दर्जन बेटियों की बीएड करवा चुकी है। बैठक में हिमाचल में संस्था की इकाइयों के गठन के बारे में चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को प्रदेश व जिला स्तर पर विभिन्न जिम्मेवारियां सौंपी गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2018 में होने वाला लोहड़ी का पर्व जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच बीच मनाया जाएगा। उस दिन गरीब लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश सलाहकार केएस धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, निशा शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें