फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में भरे जा रहे हैं 15 हजार पद : रोहित

Tue, 28 Jan 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। -संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मंत्री रोहित ठाकुर ने गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू की है और सरकारी विभागों में हजारों पद भरने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग में 15,000 पद भरे जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में क्लस्टर सिस्टम लागू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू करने और प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए 6200 एनटीटी शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी गई है। 200 शिक्षकों को सिंगापुर एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया है और 50 मेधावी विद्यार्थियों को भी विदेश यात्रा कराई जाएगी। शिक्षा विभाग में पांच वर्षों के बाद उप निदेशकों की पदोन्नति वर्तमान सरकार ने ही की है। कॉलेज प्राचार्य के पद भी भरे गए हैं।
शिक्षा मंत्री रविवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक मैदान में 76वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और भव्य परेड की सलामी ली लेने के बाद संबोधित कर रहे थे। परेड की अगुवाई एसआई अंदेश कुमार ने की, जिसमें पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स और विशेष रूप से सक्षम बच्चों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टुकड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा और मनजीत डोगरा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और सुभाष ढटवालिया आदि मौजूद रहे।

बुजुर्ग महिला को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। -संवाद

बुजुर्ग महिला को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें