फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 15 हजार ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास के मेले औपचारिक रूप से समाप्त हो चुके हैं लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है। मंदिर में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं जिससे क्षेत्र में रौनक बनी हुई है। वीरवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने बालयोगी के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर न्यास की ओर से 16 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 22,39,610 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। इसमें 14,03,159 रुपये चढ़ावे के रूप में जबकि 1,56,200 रुपये बकरों की नीलामी से प्राप्त हुए। इसके अलावा 6,80,251 रुपये दान के रूप में मिले। मंदिर में नकदी के साथ-साथ अन्य सामग्री भी अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने एक ग्राम 620 मिलीग्राम सोना और 41 ग्राम 780 मिलीग्राम चांदी चढ़ाई। विदेशी मुद्रा में भी श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। 10 इंग्लैंड पाउंड, 36 अमेरिकी डॉलर, 5 यूरो, 35 कनाडाई डॉलर और 20 न्यूजीलैंड डॉलर शामिल हैं।
मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि चैत्र मेले शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बनी हुई है। इसके चलते मंदिर परिसर में सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह जारी रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें