142 grams of charas recovered from car driver in Kadohta
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत कड़ोहता गांव में पुलिस ने जाहू के एक व्यक्ति से 142 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
शनिवार रात को भोरंज पुलिस की एक टीम एसआई जगपाल की अगुवाई में कड़ोहता में यातायात चेकिंग पर थी। इस दौरान राजेश कुमार निवासी जाहू कलां अपनी कार में सवार होकर लदरौर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया। इस दौरान गाड़ी चालक घबरा गया। शक होने पर जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो 142 ग्राम चरस बरामद हुई। राजेश कुमार पर इससे पहले भी चरस रखने से संबंधित दो मुकद्दमे चल रहे हैं। एसएचओ भोरंज सूरम सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों की धरपकड़ में जुटी है और इसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग चाहिए। नशे के कारोबार में संलिप्त जाहू निवासी से शनिवार रात को 142 ग्राम चरस बरामद हुई है।