फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में बीए प्रथम वर्ष की प्रिया गौतम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब की ओर से वीरवार को एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स एंड रेंजर्स की ओर से एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की उप प्राचार्य रीटा शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एड्स की रोकथाम का सबसे कारगर माध्यम इससे बचाव ही है।
विज्ञापन

एड्स रोगी उपचार से आम व्यक्तियों की तरह जीवन व्यतीत कर सकते हैं। एड्स जागरूकता पर आयोजित करवाई भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की प्रिया गौतम ने पहला, बीए छठे सेमेस्टर के जितेंद्र ने दूसरा और बीएससी छठे सेमेस्टर की रिधिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में बीए प्रथम वर्ष की दिव्या और अदिति धूमल ने संयुक्त रूप से पहला, रीतिक पठानिया और सुषमा ने दूसरा, सिमरन और अभय ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन राइटिंग में अवंतिका ने प्रथम, सिमरन और मणिका ने दूसरा और सुनीता व प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्रों को नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रेड रिबन क्लब के संयोजक प्रो. सुरेंद्र ठाकुर, समन्वयक प्रो. बोविंद्र कटोच, प्रो. युद्धवीर सिंह, प्रो. कुसुम शर्मा, प्रो. रविंद्र पाल, कल्पना चड्ढा, प्रो. सौरभ सूद, प्रो. शैली पारुल, प्रो. आशा, प्रो. शुक्ला रानी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें