हमीरपुर बाजार में करवाचौथ व्रत के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर/हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के ज्योली देवी गांव के 14 लोगों समेत जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 31 मामले आए हैं। इनमें 24 लोग आरटीपीसीआर जबकि सात लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 16 साल से कम उम्र के छह बच्चे भी शामिल हैं।
ज्योली देवी में आयोजित एक शादी समारोह के बाद गांव की एक महिला बीमार हो गई थी। इसका हाल चाल पूछने के लिए ग्रामीण उसके घर आते जाते रहे। महिला की तबीयत बिगड़ने पर कोरोना जांच हुई तो वह संक्रमित पाई गई।
इसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों की जांच में अन्य के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उधर, सीएमओ डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने कहा कि बुधवार को 31 लोग कोरोना संक्रमित पाए हैं। लोग नियमों का पालन करें और निर्धारित समय में वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं।