संत लोंगोवाल इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के 14 छात्रों ने संत लोंगोवाल इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट में पूरे भारतवर्ष में उच्च रैंक हासिल करके संस्थान और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी अरविंद कटोच ने कहा कि संत लोंगोवाल इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी उत्तर भारत का प्रसिद्ध संस्थान है। यह शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखता है।
अरविंद कटोच ने कहा कि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के अनुज कपिल (ऑल इंडिया रैंक 24), परीक्षित शर्मा (ऑल इंडिया रैंक 30), आशुतोष चौहान (ऑल इंडिया रैंक 32), अमन ठाकुर (ऑल इंडिया रैंक 41), राहुल शर्मा (ऑल इंडिया रैंक 60), आदर्श (ऑल इंडिया रैंक 95), अविनाश जिंदल (ऑल इंडिया रैंक 113), उदय शर्मा (ऑल इंडिया रैंक 132), अरमान खान (ऑल इंडिया रैंक 147), आयुष धीमान (ऑल इंडिया रैंक 149), विवेक आनंद (ऑल इंडिया रैंक 150), पीयूष (ऑल इंडिया रैंक 175), महक ठाकुर (ऑल इंडिया रैंक 216), कार्तिक शर्मा ने (ऑल इंडिया रैंक 219) हासिल किया। इन्होंने अपनी सफलता पर प्रधानाचार्य इंजीनियर चंद्रशेखर, विभागाध्यक्ष व अध्यापकगण का आभार प्रकट किया है। इन सभी विद्यार्थियों को लेटरल एंट्री के माध्यम से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (द्वितीय वर्ष) में प्रवेश मिलेगा।