बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत चिट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने दो एंबुलेंस कर्मचारियों से चिट्टा बरामद किया है। पिछले तीन दिनों में पांच लोगों से मादक पदार्थ पकड़े गए हैं।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात जब बड़सर पुलिस की टीम गलु में तैनात थी तो बंगाणा से आ रहे दो एंबुलेंस कर्मियों को रोका गया। इनकी तलाशी के दौरान चालक अतुल मिश्रा निवासी ताल, जिला हमीरपुर और रतन चंद निवासी दायरा जिला बिलासपुर से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
दो दिन पहले ही जिले में पुलिस ने पांच लोगों को पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ पकड़ा। वहीं, इस बारे डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है। बड़सर पुलिस ने दो और लोगों को चिट्टा के साथ पकड़ा गया है।