फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चंबा के रशीद ने जीता अमतर का दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हर वर्ष की तरह इस बार भी नादौन के साथ सटे अमतर में सोमवार को छिंज मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। बिजली महादेव शिव मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित इस छिंज के विजेता चंबा के रशीद और उपविजेता पठानकोट के काला पहलवान रहे। जिन्हें कमेटी के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अवतार सिंह ठाकुर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

अवतार सिंह ठाकुर ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने युवा वर्ग को भी इस तरह के आयोजनों के साथ जुड़ने का आह्वान किया। इस बार प्रदेश और अन्य राज्यों से 29 पहलवानों ने इस दंगल में भाग लिया।
विजेता पहलवान को 11,000 रुपये और गुर्ज और उपविजेता को 7,100 रुपए व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धर्मचंद, सुनील शर्मा, अजय ठाकुर, परविंदर कटोच, संजय ठाकुर, बचन सिंह, कुलदीप कुमार, विक्रम कटोच और रजनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें