फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के 14 दिन बाद पत्नी ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
14 days after husband's death, wife killed herself by consuming poison
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत चंबोह गांव में पति की मौत के 14 दिन बाद पत्नी ने भी जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना भोरंज के तहत चंबोह गांव के करण कुमार की 15 जून को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह शिमला में एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

27 जून को उसका क्रियाकर्म व शांति हवन हुआ। 28 जून सुबह के समय करण की पत्नी बवीता (25) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सास ससुर उसकी बिगड़ती तबीयत को देखकर टौणी देवी अस्पताल ले गए। जहां से उसे हमीरपुर रेफर कर दिया। वहां पर उसने दम तोड़ दिया। एसएचओ भोरंज सूरम सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामला दर्जकर आत्महत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें