फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीर खड्ड में अवैध खनन करते दो ट्रैक्टरों से वसूला दस हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीर खड्ड में अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर चालकों को पकड़कर मौके पर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। इसके साथ पुलिस ने जाहू कस्बे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 20 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर दस लोगों के चालान काटकर 1000 रुपये वसूला है।
विज्ञापन

जाहू में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस चौकी जाहू के प्रभारी परमजीत सिंह ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लापरवाह वाहन चालकों पर नकेल कसना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों, नशे के कारोबारियों पर पुलिस विशेष ध्यान रख रही है। इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोग भी पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें