फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के दरबार 13 हजार श्रद्धालु नतमस्तक

Mon, 08 Dec 2025 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के बाद प्रसाद लेते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : bishnah 1
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 13 हजार श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। देर रात तक मंदिर परिसर में बाबा के जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन

हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित देश विदेश से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की थी ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु शनिवार शाम को ही मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गए थे ताकि सरायों में जगह मिल सके। सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद दर्शनों का दौरा शुरू हुआ। कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए मंदिर में दर्शन किए।

वर्तमान में विवाह शादियों का सीजन चला हुआ है। ऐसे में नव विवाहित जोड़े दियोटसिद्ध में अपने कुल देवता को रोट प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में देर शाम कीर्तन हाल में सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के भजन गाकर उनकी लीलाओं का व्याख्यान किया। मंदिर में पुजारियों ने श्रद्धालुओं को रोट प्रसाद बांटकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों ने बैरियर नंबर दो के आगे गाड़ियों को ले जाने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन

कोट

13 हजार श्रद्धालुओं ने गुफा दर्शन करके बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।श्रद्धालुओं की सुविधा विशेष प्रबंध कर किए गए है ताकि दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।- संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी, दियोटसिद्ध।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के बाद प्रसाद लेते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : bishnah 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें