फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर के अस्पतालों में लैब तकनीशियन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के सरकारी अस्पतालों में लैब तकनीशियन के पद खाली हैं। उपमंडल के तहत सात अस्पतालों में से मात्र दो अस्पतालों में लैब तकनीशियन उपलब्ध हैं, लेकिन उन्हें भी आउटसोर्स पर रखा गया है। जिससे अस्पतालों में मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों ने अस्पतालों में लैब तकनीशियन के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन

उपमंडल के तहत बड़सर, बिझड़ी, बड़ा ग्रां, चकमोह, ब्याड़ तथा भोटा अस्पताल में लैब तकनीशियन के पद काफी समय से रिक्त हैं। पिछले माह बिझड़ी अस्पताल से सीनियर लैब तकनीशियन का तबादला होने से उपमंडल में लैब तकनीशियन के सभी पद रिक्त हो गए। हालांकि बड़सर व भोटा अस्पताल में आउटसोर्स पर दो कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन शेष अस्पतालों में लैब टेस्ट की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बड़सर व भोटा अस्पताल में भी मरीजों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही हैं। सरकार ने अस्पतालों की लैब में गर्भवती महिलाओं के मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई है, लेकिन लैब तकनीशियन के बिना मुफ्त जांच सुविधा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल से मलेरिया व अन्य टेस्ट जांच की रिपोर्ट भेजी जानी होती है। जब अस्पतालों में लैब तकनीशियन ही नहीं है तो जांच रिपोर्ट या उसकी सत्यता पर सवाल उठ सकते हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पतालों में लैब तकनीशियनों के पदों को भरने की मांग की है।
उधर, बीएमओ बड़सर एचआर कालिया का कहना है कि लैब तकनीशियन के रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बड़सर व भोटा में आउटसोर्स पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें