फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 6 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में कक्षा छठी के प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 6 अप्रैल 2019 को जिला हमीरपुर के प्रत्येक खंडस्तर पर आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के किसी भी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा पांच में केवल वर्ष 2018-19 शिक्षा सत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही प्रवेश के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य जीएस तोमर ने बताया कि जिला हमीरपुर के निशुल्क आवासीय विद्यालय के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 01-05-2006 से पहले और 30-04-2010 के बाद की नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को संबंधित मुख्याध्यापक, जहां पर कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं, से सत्यापित प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। जिसमें अभ्यर्थी को फोटो सत्यापन अन्य आवश्यक प्रविष्टियां एवं आवेदक और अभिभावक के हस्ताक्षर का सत्यापन अनिवार्य है। यह प्रमाण पत्र समिति तथा विद्यालय की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए 30 नवंबर तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की ओर से एडमिट कार्ड 1 मार्च 2019 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें