फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल काम नहीं कर रहा, कुएं का पानी पीने योग्य नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल की जाहू पंचायत में सर्दियों में भी पानी नहीं आ रहा है। पंचायत द्वारा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने पर भी समस्या का कोई हल नहीं हो पाया है। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है तथा ग्रामीणों ने इस के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भोरंज उपंमडल की जाहू पंचायत प्रदेश की पहली कंप्यूटरीकृत पेयजल योजना मेवा बमसन लगवालती का अंतिम पड़ाव है। बाहन्वीं पंचायत के कल्याल गांव में बने टैंक से कांगुघाटी गांव में बने टैंक को पानी छोड़ा जाता है लेकिन कल्याल टैंक से इस टैंक के लिए पानी नहीं छोड़ा जाता है। इससे जाहू पंचायत के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
जाहू पंचायत के कांगुघाटी में बने टैंक में पानी की क्षमता करीब पौने दो लाख लीटर की है। यहां पर बड़ी मुश्किल से 40 से 45 हजार लीटर पानी ही पहुंच रहा है। नलों में पानी न आने के कारण ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत भी की है। ग्रामीणों का कहना है कि कुओं का पानी भी पीने योग्य नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जाहू में पेयजल योजना के लिए लगाया गया बोरवेल भी खराब हो गया है। इससे कारण करीब 20 परिवारों के नलों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। जाहू पंचायत प्रधान राजू का कहना है कि टैंक में पानी न आने से पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भोरंज सहायक अभियंता को बार-बार समस्या से अवगत करवाया गया है। उधर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग उपमंडल भोरंज के सहायक अभियंता अजय वर्मा का कहना है कि जाहू पंचायत योजना की अंतिम पंचायत होने से समस्या बनी रहती है। कुछ दिन पहले समस्या आई थी अब तो पानी जा रहा है। अगर पानी कम पहुंच रहा होगा तो इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें