फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में मिले ईसीएच सुविधा : पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा के सैनिक विश्राम गृह में सैनिक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईसीएच सुविधा सुजानपुर में मिले, इसके लिए विधायक के तौर पर वह पूरे प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। इससे पहले मुख्यातिथि का भूतपूर्व सैनिक लीग सुजानपर के अध्यक्ष कर्नल एसएस गुप्ता, कर्नल आरसी गुप्ता, पूर्व सैनिक दुनी चंद राणा सहित सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिवर्ष सुजानपुर में सैनिक दिवस मनाया जाता है। इस बार 13वां पूर्व सैनिक दिवस समारोह मनाया गया है। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने अपनी अपनी मांगों को विधायक के समक्ष रखा। सुजानपुर स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व सैनिकों की टीम कर्नल आरसी गुप्ता की अगुवाई में रोगियों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए निशुल्क भोजन उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरा जाए। इस मौके पर पूर्व सैनिकों की ओर से दोपहर के भोजन का प्रबंध भी किया गया। इस मौके पर लेखराज ठाकुर, युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक राणा, कर्नल आरसी गुप्ता, मेजर अनिरुद्ध डोगरा, मेजर राणा, मेजर वर्मा, दुनी चंद राणा, सुभाष महाजन, जगदीश सिपहिया, डॉ. सुदीप सत्संगी सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें