फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शस्त्र बलही गांव के 11 परिवार बेघर, दो साल से नहीं मिली मदद

Thu, 04 Sep 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत दडूही के शस्त्र बलही गांव के आपदा से प्रभावित 11 परिवारों को दो साल बाद भी सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिल पाई है। इसके चलते बुधवार को पंचायत प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह से मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों में मेहर सिंह, जगत राम आदि ने कहा कि शस्त्र बलही गांव में वर्ष 2023 में हुए भूस्खलन से उनके घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन अब तक उन्हें सरकार की ओर से कोई राहत या भूमि नहीं मिली है। ऐसे में गरीब परिवार मजबूरी में अपने परिवार सहित रिश्तेदारों के घर में शरण लिए हुए हैं। बारिश के कारण जो भूमि बची हुई है, उसके भी गिरने का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकार से स्थायी रूप से रहने की व्यवस्था करने की मांग की है। इस पर उपायुक्त अमरजीत सिंह ने आश्वासन दिया कि इस मामले को गंभीरता से सरकार के समक्ष रखा जाएगा और प्रभावितों को राहत दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। दडूही पंचायत की प्रधान उषा बिरला ने कहा कि प्रभावित परिवारों की स्थिति बेहद दयनीय है और सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर गरीब परिवारों को राहत प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें