फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन बस स्टैंड की हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नादौन बस स्टैंड की हालत काफी खराब है। नगर पंचायत को बस अड्डा की पार्किंग फीस से सालाना करीब पचास लाख रुपये की आय होती है। इतना ही नहीं बस अड्डा पर बनाई गई इंद्रपाल मार्केट से आने वाले किराये से भी नपं को करीब 12 लाख रुपये सालाना आय होती है। यहां बने प्रतीक्षालय में सवारियों को बैठने का उचित प्रबंध नहीं है। स्थानीय युवाओं नीरज जैन, आशु मेहरा, शुभम कपिल, निशांत शर्मा, संजीव सेठी, अजय शर्मा, नितिन कंवर, निशा ठाकुर, मुक्ता शर्मा, केशव, मुकुंद शर्मा तथा करण धीमान का कहना है कि इस स्थान पर सफाई का कोई प्रबंध न होने से लोग बस का इंतजार बाहर खड़े होकर करने में बेहतरी समझते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बस अड्डा पर टारिंग करवाए अभी कुछ ही समय हुआ है लेकिन कई स्थानों पर फिर से गड्ढे पड़ गए हैं। बस अड्डा पर लावारिस पशुओं के घूमने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड पर बसों को खड़ा करने की कोई व्यवस्था नहीं है। जो बस एक घंटा देर से भी जाने वाली होती है, वह भी अंदर खड़ी रहने से बसों का हुजूम लगा रहता है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत प्रधान रीना देवी का कहना है कि समस्या ध्यान में है। उन्होंने कहा कि समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें