फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: हमीरपुर पहली बार बना अंतर जिला सीनियर टी-20 क्रिकेट चैंपियन

Thu, 25 Jun 2026 10:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

अंतर जिला सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने मंडी को 5 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
हमीरपुर पहली बार बना अंतर जिला सीनियर टी-20 क्रिकेट चैंपियन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अंतर जिला सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने मंडी को 5 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया। इसी सीजन में वनडे टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद हमीरपुर ने टी-20 प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में मंडी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 136 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांश ठाकुर ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली, जबकि आयुष जम्वाल ने 24 रन का योगदान दिया। हमीरपुर की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। गौरव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके। वैभव अरोड़ा ने 3 विकेट, रोहित ने 2 विकेट लिए।

विज्ञापन

137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हमीरपुर की टीम की शुरुआत भले ही साधारण रही, लेकिन शौर्य गर्ग और मृदुल ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम को जीत की ओर बढ़ाया। शौर्य गर्ग ने 28 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि मृदुल ने 27 गेंदों में 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राहुल वासुदेवा ने भी 15 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। अंत में अभिमन्यु राणा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को जीत दिलाई। हमीरपुर ने यह मुकाबला 18.1 ओवर में 5 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। मंडी की ओर से राहुल ठाकुर और पियूष ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए। समापन समारोह में एचपीसीए के सचिव मनोज शर्मा ने विजेता टीम हमीरपुर को एक लाख रुपये का चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता मंडी टीम को 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। जबकि हमीरपुर के गौरव ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। मृदुल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 रस्साकशी नेशनल चैंपियनशिप में छाई हिमाचल की बेटियां, रजत पदक जीता
 हिमाचल प्रदेश रस्साकशी टीम ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को केरल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था। हिमाचल प्रदेश टग ऑफ वार एसोसिएशन के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और तकनीक का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में भी टीम ने अंत तक संघर्ष किया। टीम में रचैक, अवनी कलेट, आहाना साधमता, वान्या चौहान, अलीश, आशी छाजटा, वेरिनिका, वनिका साधमता, अंजलि और आस्तिका शामिल थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें