फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नाैकरी: स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे मेडिकल लैब टेक्नीशियन ग्रेड-2 के 18 पद, मांगे आवेदन

Mon, 21 Sep 2026 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इनमें सामान्य वर्ग के नौ, सामान्य ईडब्ल्यूएस का एक, सामान्य डब्ल्यूएफएफ का एक, अनुसूचित जाति के पांच और अनुसूचित जनजाति के दो पद शामिल हैं। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-2 (जॉब ट्रेनी) के बैच आधार पर 18 पद भरेगा। जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इनमें सामान्य वर्ग के नौ, सामान्य ईडब्ल्यूएस का एक, सामान्य डब्ल्यूएफएफ का एक, अनुसूचित जाति के पांच और अनुसूचित जनजाति के दो पद शामिल हैं। सामान्य अनारक्षित श्रेणी के लिए दिसंबर 2012 तक, सामान्य ईडब्ल्यूएस के लिए दिसंबर 2015 तक, सामान्य डब्ल्यूएफएफ के लिए दिसंबर 2025 तक, अनुसूचित जाति के लिए दिसंबर 2021 तक और अनुसूचित जनजाति के लिए दिसंबर 2022 तक के बैच निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, लेबोरेटरी साइंस आदि में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को 12 अक्तूबर 2026 से पहले संबंधित रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवाना होगा। जिन अभ्यर्थियों का पहले से रोजगार कार्यालय में पंजीकरण है, वे संबंधित कार्यालय से अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें