फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में दो नाबालिग युवतियों से गैंग रेप

Wed, 22 Jan 2014 08:14 AM IST
अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी जिले के धर्मपुर कस्बे में पांच दोस्तों ने दो नाबालिग युवतियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मंडी सदर पुलिस ने धारा 363, 366, 342, 376डी के तहत केस दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले को जांच के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन सरकाघाट को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना गत 16 जनवरी की है। बताया जाता है कि धर्मपुर और जंजैहली निवासी नाबालिग युवतियों (एक 15 और दूसरी 17 साल) को बहला फुसलाकर बीरी सिंह, रवि, बिट्टू तथा टोनी नामक युवक अपने दोस्त अजीत सिंह के कलस्वाई स्थित घर ले गए और पांचों ने उनके साथ दुराचार किया।

पहले युवतियों ने डर से परिजनों को भी कुछ नहीं बताया लेकिन गत रोज घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफतार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (मंडी) आरएस नेगी ने बताया कि दो नाबालिगों से गैंगरेप के मामले में पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच के लिए मामला सरकाघाट पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें