फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramesh Dhawala: पूर्व मंत्री रमेश धवाला बोले- न मुझे कार्यक्रम में बुलाते हैं और न ही पार्टी से निकालते हैं

Wed, 11 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सतीश डढवाल, संवाद न्यूज एंजेसी, देहरा गोपीपुर, कांगड़ा

सार

भाजपा के कभी जिला कांगड़ा के दमदार ओबीसी चेहरा रहे रमेश धवाला ने भाजपा संगठन के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी न मुझे किसी कार्यक्रम में बुलाते हैं और न ही पार्टी से निकालते हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री रमेश धवाला (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरा में हुई भाजपा की जन आक्रोश रैली में भाजपा के दो बड़े चेहरे नजर नहीं आए। पहला चेहरा पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि और दूसरा पूर्व मंत्री रमेश धवाला का रहा। रैली के बहाने कांग्रेस सरकार को घेरने आई भाजपा खुद सवालों में घिरी नजर आई। जन आक्रोश रैली में इन दोनों नेताओं के नहीं आने से इलाके में चर्चा रही कि देहरा और ज्वालामुखी भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। रैली में पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ही उपस्थित रहे। उन्होंने रैली की अगुवाई की। हालांकि पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने बताया कि वे स्वास्थ्य कारणों से रैली में नहीं थे लेकिन स्टेडियम में उपस्थित थे।

विज्ञापन
Trending Videos

दूसरी भाजपा के कभी जिला कांगड़ा के दमदार ओबीसी चेहरा रहे रमेश धवाला ने भाजपा संगठन के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी न मुझे किसी कार्यक्रम में बुलाते हैं और न ही पार्टी से निकालते हैं। बिना बुलाए मैं नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि देहरा उपचुनाव के बाद से ही उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने माना कि वह विस उपचुनाव में कार्य नहीं किया और घर पर ही बैठा रहा। इस बारे मैंने प्रदेश के नेताओं को कह दिया था कि जिस नेता ने भाजपा सांसदों, मंत्रियों और मुझे अपशब्द कहे हों उसका काम वह चुनाव में नहीं करेंगे। हमारा उस नेता के साथ विरोध था।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि देहरा के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली में हिस्सा नहीं लिया। यदि आगे भी ऐसा रहा तो आगे भी यह कार्यकर्ता मदद को आगे नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि वह बिना बुलाए किसी कार्यक्रम में नहीं जाएंगे, पार्टी उन्हें निकाल दे। या फिर बुलाएंगे तो विचार करेंगे। वहीं बड़ी बात रही कि रैली मैदान में तीनों हलकों के कार्यकर्ता अलग-अलग पंक्ति में खड़े थे। इनमें देहरा की संख्या सिर्फ 38 रही। यह आंकड़ा खुद पार्टी के एक पदाधिकारी ने मंच पर खड़े वरिष्ठ नेताओं को बताया। सबसे अधिक संख्या जसवां परागपुर विस क्षेत्र की रही और ज्वालामुखी से आए पार्टी कार्यकर्ताओं की संख्या अपेक्षाकृत देहरा से ज्यादा रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें