मंडी सड़क हादसे पर जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला मंडी के बरोट के समीप लचकन्डी में गत रात्रि सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर को गांव जाकर परिजनों से मिलकर पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता करने को कहा।