फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने मंदबुद्धि बेटी की अस्मत को किया तार-तार

Thu, 31 Jan 2013 10:28 AM IST
हमीरपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पति का पत्नी से विवाद चल रहा था, पत्नी अपनी मंदबुद्धि बेटी के साथ एक अलग किराए के मकान में रहने लगी। एक रोज उसका पति उसके कमरे पर आया और बेटी को अपने साथ ले गया। और उसने उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का है।    
विज्ञापन


हमीरपुर सदर थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को घर पर उसकी बेटी अकेली थी। इसी बीच उसका पति कमरे पर आया और बेटी को अपने साथ ले गया। वहां उसने बेटी को हवस का शिकार बनाया।   करीब एक सप्ताह बाद पति ने बेटी को उसके घर पर छोड़ आया।

कुछ देर बाद लड़की को पेट दर्द की शिकायत हुई। तब लड़की ने मां को सारी बात बताई। पहले तो उसकी मां को अपने पति की करतूत पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन बाद में उसे सारी हकीकत का पता चला। इसके बाद महिला ने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अधीक्षक जेआर चौहान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें