फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh Employees: कर्मचारी संगठनों का धरना प्रदर्शन 6 को, मांगों को लेकर विस के बाहर गरजेंगे संगठन

Tue, 03 Sep 2024 09:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

6 सितंबर को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदेश के कई संगठनों के हजारों कर्मचारी हुंकार भरेंगे। इस दिन हिमाचल प्रदेश जल रक्षक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रूप लाल की अगुवाई में कर्मचारी आंबेडकर चौक पर सुबह 11:00 बजे एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सत्र में मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदेश के कई संगठनों के हजारों कर्मचारी हुंकार भरेंगे। संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कर्मचारी चौड़ा मैदान स्थित अंबेडकर चौक में एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली के माध्यम से विधानसभा के बाहर प्रर्दशन करेंगे।

विज्ञापन


6 सितंबर को हिमाचल प्रदेश जल रक्षक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रूप लाल की अगुवाई में कर्मचारी आंबेडकर चौक पर सुबह 11:00 बजे एकत्रित होंगे। इस दौरान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मांगों को लेकर कर्मचारियों के बीच अपनी बात रखेंगे और मांगों को पूरा करने के लिए विधानसभा तक रैली निकालेंगे। इसी दिन दोपहर 2 बजे जल शक्ति विभाग के पैरा कर्मचारी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, जिला प्रशासन ने सशर्त पर इन संगठनों ने रैली के लिए जिला प्रशासन से मंजूरी ली है। इस दौरान संगठनों की ओर से सार्वजनिक शांति भंग नहीं होनी चाहिए, जिससे कानून-व्यवस्था खराब न हो। विरोध/रैली के दौरान आपातकालीन वाहनों के यातायात के साथ-साथ आम जनता के सुचारू आवाजाही में बाधा नहीं पहुंचानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। इसके अलावा रैली के दौरान लाठी, पाइप, बैनर और साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें