फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भूकंप के तीन झटके, दहशत

Wed, 05 Jun 2013 08:41 PM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में पिछले चौबीस घंटे में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनका केंद्र चंबा और लाहौल स्पीति जिले रहे। चंबा में इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 व लाहौल स्पिति में 4.9 आंकी गई।
विज्ञापन


लाहौल स्पिति में भूकंप के झटके के कारण देर रात को अफरातफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप का पहला झटका चंबा जिले में मंगलवार शाम 5.34 बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 थी। इसके बाद मंगलवार रात को 11.40 बजे झटके महसूस किए गए।

इसका केंद्र चंबा रहा, हालांकि इसके झटके कांगड़ा में भी महसूस किए गए। बुधवार सुबह फिर से भूकंप के झटके आए। इसका केंद्र भी चंबा जिला ही रहा।

इस दौरान तीव्रता 3.7 आंकी गई। उपायुक्त लाहौल-स्पीति वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि घाटी में हुए भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

धर्मशाला कालेज के भूविज्ञानी डा. सुनील धर ने कहा कि चंबा, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में भूगर्भीय हलचल चल रही है। इस कारण आगे भी झटके महसूस होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें