सितंबर 2024 से दिसंबर 2024 तक जारी तीन माह के बिल में यह बढ़ोतरी लागू कर बिल जारी किए गए हैं। ऐसे में त्रैमासिक 30 फीसदी शुल्क 399 रुपये बन रहा है, जो पहले महज 123 रुपये था। अब पानी के बिल के साथ सीवरेज का टैरिफ भी मध्यवर्गीय परिवारों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। एक ही झटके में सैकड़ों रुपये की बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। बीते वर्ष अक्तबूर में इस टैरिफ में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी हुई थी।
प्रदेश में जल शक्ति विभाग की बिलिंग की व्यवस्था नौ माह देरी से चल रही है। पहले छह माह तक के एकमुश्त बिल उपभोक्ताओं को जारी होते थे, लेकिन अब तीन माह के बिल जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में इस वर्ष की पहली तिमाही के बिल मार्च तक जारी होंगे। बिलिंग की इस व्यवस्था को दुरस्त करना भी विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। सितंबर से दिसंबर 2024 का तीन माह का पानी और सीवरेज का बिल 1732 रुपये जारी किया गया है। पहले यह त्रैमासिक बिल महज 535 रुपये बनता था।
शहरी उपभोक्ताओं को मासिक 444 रुपये शुल्क के हिसाब से तीन माह के बिल जारी किए गए हैं। इसमें 30 फीसदी मासिक सीवरेज चार्ज 133 रुपये बनता है, जो कि पहले 137 रुपये पानी के बिल पर मासिक 41 रुपये था। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, मंडल हमीरपुर