फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर 8 हजार कर्मियों को मिलेगा 35 करोड़ का बोनस

Thu, 24 Oct 2013 04:25 PM IST
रोहित नागपाल/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों को दिवाली बोनांजा मिलने वाला है। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम को 35 करोड़ की अतिरिक्त ग्रांट जारी कर दी है।
विज्ञापन


यह दो किश्तों में दी गई है। तीन दिन पहले 15 करोड़ जारी किए गए थे। बुधवार को 20 करोड़ की राशि और जारी की गई। इससे कर्मचारियों के लंबित ओवरटाइम, रात्रि भत्ते, महंगाई भत्ते आदि का भुगतान होगा। निगम में इस समय करीब 8000 कर्मचारी हैं। हजारों पेंशनरों को भी इससे लाभ होगा।

इस राशि के मंजूर होते ही निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों के बकाया वित्तीय लाभों के भुगतान पर काम शुरू कर दिया है। टाइम स्केल और संशोधित ग्रेड पे पर भी अभी फैसला होना है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कर्मचारियों के लिए पिछले महीने जो घोषणाएं की थीं, उनकी देयता अभी बाकी है। वित्तीय संकट के कारण वार्षिक ग्रांट से निगम यह भुगतान नहीं कर पाया था।
विज्ञापन


इससे नाराज परिवहन कर्मचारियों ने एक नवंबर से राज्य में वर्क टू रूल काम करने का ऐलान कर रखा है। दिवाली सीजन में कर्मचारियों से बढ़ता टकराव रोकने के लिए भी सरकार ने अतिरिक्त अनुदान दिया है। प्रधान सचिव (वित्त) डा. श्रीकांत बाल्दी ने एचआरटीसी को अतिरिक्त अनुदान जारी करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें