फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कांगड़ा की पहाड़ियों पर फंसे दो पैराग्लाइडर पायलट, एयरफोर्स ने किए सुरक्षित रेस्क्यू

Sun, 26 Apr 2026 08:48 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बीड़ (कांगड़ा)।

सार

गुरण धार में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना हुई। घायल चालक अरुण सिंह और रंजन गुप्ता को वायु सेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित बचाकर पालमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दो पैराग्लाइडरों को बचाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद रविवार को दो पैराग्लाइडर पायलट तत्वानी की दुर्गम पहाड़ियों में दुर्घटना का शिकार हो गए। राजस्थान के अरुण सिंह और गुजरात के राजन दयोल को जिला प्रशासन और भारतीय वायुसेना ने सुरक्षित निकाल लिया गया है।

विज्ञापन


दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में भर्ती करवाया है। बैजनाथ उपमंडल के गुरण धार और तत्वानी क्षेत्र की पहाड़ियों में हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। हादसा स्थल इतना दुर्गम था कि वहां सड़क मार्ग उपलब्ध नहीं था और पैदल पहुंचने में कई घंटे लग सकते थे। सरकार ने केंद्र से संपर्क कर  वायुसेना की सहायता मांगी।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि राजस्थान निवासी अरुण सिंह हादसे में घायल हुए थे, जबकि गुजरात के पायलट राजन दयोल पहाड़ियों के बीच एक पेड़ पर फंस गए थे। वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों ने विशेष बचाव अभियान चलाया। पुलिस, स्थानीय बचाव दल और एयरफोर्स ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर एयरलिफ्ट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें