फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalai Lama: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बोले, बुनियादी मूल्यों को पहचानें सभी धर्म के लोग

Sun, 24 Jul 2022 05:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

लद्दाख दौरे पर गए तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि उन्होंने हमेशा विभिन्न धर्मों के बीच आपसी सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
दलाईलामा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख दौरे पर गए तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि विभिन्न धर्म मानवीय जीवन के बुनियादी मूल्यों को पहचानें। शनिवार को अपनी इंटरफेथ तीर्थयात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि लद्दाख धार्मिक विविधताओं वाली धरती है। 

विज्ञापन


यहां अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि के लोग सौहार्दपूर्ण तरीके से रहते हैं। ये लोग सदियों से एक-दूसरे के साथ प्रेम और एकता से रहते हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वह विश्व की धार्मिक परंपराओं के बीच सद्भाव को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि दर्शन के स्तर पर मतभेदों के बावजूद दुनिया भर के प्रमुख धर्म करुणा के मानवीय मूल्य को पोषित करते हैं।

दलाई लामा ने कहा कि उन्होंने हमेशा विभिन्न धर्मों के बीच आपसी सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए हैं। शनिवार को दलाईलामा सुबह जोहकांग बौद्ध मंदिर, जामा मस्जिद सुन्नी, अंजुमन इमामिया लेह (शिया) और मोरावियन मिशन चर्च गए। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु का वहां पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान दलाईलामा ने धार्मिक स्थलों में विश्व शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस दौरान जोहकांग बौद्ध मंदिर पहुंचने पर दलाई लामा ने जोवो प्रतिमा के प्रति सम्मान व्यक्त किया और वहां पर प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें