फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: आय से अधिक संपत्ति मामले में सुधीर शर्मा से सवा पांच घंटे तक पूछताछ, 50 से अधिक सवाल पूछे

Thu, 24 Sep 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

विजिलेंस थाना धर्मशाला में  सुधीर शर्मा से करीब सवा पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उनसे 50 से अधिक सवाल पूछे गए। विधायक ने बैंक खातों, जमीन सौदों और परिवार के नाम संपत्तियों समेत कई दस्तावेज विजिलेंस के समक्ष पेश किए।
 
विज्ञापन
विजिलेंस कार्यालय जाते विधायक सुधीर शर्मा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में धर्मशाला से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा से बुधवार को फिर से पूछताछ की। विजिलेंस थाना धर्मशाला में उनसे करीब सवा पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उनसे 50 से अधिक सवाल पूछे गए। विधायक ने बैंक खातों, जमीन सौदों और परिवार के नाम संपत्तियों समेत कई दस्तावेज विजिलेंस के समक्ष पेश किए। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, विधायक से जिन दस्तावेजों की मांग की गई थी, उनमें से उन्होंने कुछ अभी उपलब्ध नहीं करवाए हैं।

विज्ञापन

ब्यूरो दस्तावेजों और उपलब्ध कराई जानकारी का परीक्षण कर रहा है। मामले में पूछताछ के लिए उन्हें फिर बुलाया जा सकता है। सुधीर शर्मा बुधवार दोपहर करीब एक बजे विजिलेंस थाना पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने उनसे शाम करीब 6:15 बजे तक सवाल-जवाब किए। इस दौरान आय, संपत्ति, जमीन से जुड़े लेन-देन, बैंकिंग रिकॉर्ड और परिवार की संपत्तियों समेत विभिन्न पहलुओं से संबंधित जानकारी ली गई।
विज्ञापन

सभी सवालों के दिए जवाब : सुधीर
पूछताछ के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुधीर शर्मा ने कहा कि उनसे लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए, जिनके उन्होंने जवाब दे दिए हैं। जांच वर्ष 2013 से 2023 तक की अवधि से संबंधित है और परिवार समेत विभिन्न पहलुओं की जानकारी मांगी गई थी। विजिलेंस को आगे भी किसी दस्तावेज या जानकारी की आवश्यकता होगी तो वह दोबारा उपस्थित होकर पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हुई है। प्रदेश के मुखिया से लड़ाई है तो वह तैयार हैं और पूरे दस्तावेज रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें