फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: गगल एयरपोर्ट विस्तार की तैयारी तेज, लिडार सर्वे से पहाड़ियों की बनावट का आकलन

Sat, 28 Nov 2026 05:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

 गगल एयरपोर्ट का  विस्तारीकरण पूरा होने के बाद बड़े विमानों के संचालन का रास्ता साफ होने के साथ कांगड़ा की हवाई कनेक्टिविटी भी मजबूत होने की उम्मीद है। ड्रोन आधारित लिडार सर्वे के माध्यम से प्रस्तावित क्षेत्र की जमीन की ऊंचाई, ढलान, पहाड़ियों की बनावट, खड्डों के बहाव क्षेत्र और प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था का बारीकी से आकलन किया गया है।
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट(फाइल)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना अब तकनीकी तैयारियों के चरण में पहुंच गई है। पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने ड्रोन तकनीक की मदद से सात वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का लिडार सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे के आधार पर पूरे क्षेत्र का डिजिटल थ्री-डी मॉडल तैयार किया गया है। यह मॉडल प्रस्तावित रनवे और अन्य ढांचों के निर्माण की इंजीनियरिंग योजना तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा। परियोजना के तहत कांगड़ा और शाहपुर तहसीलों के 14 राजस्व गांवों में 122.5486 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

942 परिवार प्रभावित होंगे
इससे करीब 942 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। योजना के अनुसार एयरपोर्ट के मौजूदा 1372 मीटर लंबे रनवे को बढ़ाकर 3010 मीटर किया जाना प्रस्तावित है। विस्तारीकरण पूरा होने के बाद बड़े विमानों के संचालन का रास्ता साफ होने के साथ कांगड़ा की हवाई कनेक्टिविटी भी मजबूत होने की उम्मीद है। ड्रोन आधारित लिडार सर्वे के माध्यम से प्रस्तावित क्षेत्र की जमीन की ऊंचाई, ढलान, पहाड़ियों की बनावट, खड्डों के बहाव क्षेत्र और प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था का बारीकी से आकलन किया गया है। इस तकनीक से तैयार डिजिटल थ्री-डी मॉडल के जरिये पूरे क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को समझना आसान होगा। इससे निर्माण कार्य की योजना बनाते समय पहाड़ी क्षेत्र की चुनौतियों का पहले ही आकलन किया जा सकेगा।

मिट्टी और जल निकासी के आधार पर तैयार होगी इंजीनियरिंग योजना
सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर अब मिट्टी की परतों (सॉइल प्रोफाइल), जल विज्ञान संबंधी स्थिति (हाइड्रोलॉजिकल डेटा), जमीन की कटाई और भराई तथा प्रस्तावित रनवे स्ट्रिप की तकनीकी योजना तैयार की जाएगी। इससे निर्माण के दौरान पहाड़ियों की बनावट और जल निकासी से जुड़ी संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इंजीनियरिंग डिजाइन तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं आगे बढ़ रही हैं। लिडार सर्वे के तहत भूमि की बनावट, सॉइल प्रोफाइल, हाइड्रोलॉजिकल डेटा, जल निकासी व्यवस्था और प्रस्तावित निर्माण क्षेत्र का तकनीकी आकलन किया गया है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। - विनय धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें