एफआईआर के अनुसार 19 नवंबर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान शीला चौक पर पुलिस तैनात थी। दोपहर करीब ढाई बजे 250 से 300 पेंशनर दाड़ी की तरफ से पैदल मार्च करते हुए शीला चौक पहुंचे। आरोप है कि कुछ लोगों ने भीड़ को उकसाया और सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदर्शन के दौरान शीला चौक पर चक्का जाम करने के आरोप में पुलिस ने समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर समेत आठ पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की है। नामजद आरोपियों में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश सलाहकार बलराम पुरी और पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन सिंह भाटिया भी शामिल हैं। प्राथमिकी में कांगड़ा निवासी सेठ राम, ज्वालाजी निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा व विनोद सूद, टंग नरवाणा (योल) निवासी रविंद्र सिंह और देहरा निवासी प्रभु राम वर्मा के नाम भी शामिल हैं। धर्मशाला पुलिस थाना में उप निरीक्षक संजय कुमार की शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार 19 नवंबर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान शीला चौक पर पुलिस तैनात थी।
विज्ञापन
दोपहर करीब ढाई बजे 250 से 300 पेंशनर दाड़ी की तरफ से पैदल मार्च करते हुए शीला चौक पहुंचे। आरोप है कि कुछ लोगों ने भीड़ को उकसाया और सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया, जिससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। शिकायतकर्ता के अनुसार प्रशासन ने पेंशनरों को दाड़ी मेला मैदान में एकत्रित होकर शांतिपूर्वक मांगें रखने की अनुमति दी थी। आरोप है कि नामजद लोगों ने प्रदर्शनकारियों को उकसाकर दाड़ी से शीला चौक तक यातायात बाधित करवाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 189(2), 191(2) और 190 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। सरकार भले ही एफआईआर दर्ज करती रहे, लेकिन आंदोलन नहीं रुकेगा।