फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: जवाहर नगर की दीपा को अमेरिका में मिला टॉप-100 ग्लोबल सीआईओ अवाॅर्ड

Mon, 24 Aug 2026 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के जवाहर नगर की दीपा सोनी ने अमेरिका में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अमेरिका में उन्हें टॉप-100 ग्लोबल चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर (सीआईओ) अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
जवाहर नगर की दीपा को अमेरिका में मिला टॉप-100 ग्लोबल सीआईओ अवाॅर्ड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के जवाहर नगर की दीपा सोनी ने अमेरिका में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अमेरिका में उन्हें टॉप-100 ग्लोबल चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर (सीआईओ) अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। दीपा वर्तमान में अमेरिका की प्रमुख न्यूयॉर्क लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। दीपा सोनी ने भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से मास्टर डिग्री हासिल की।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अमेरिका की कई जानी-मानी कंपनियों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। यह पहली बार नहीं है जब दीपा सोनी को अमेरिका में उनके कार्य के लिए सम्मान मिला है। इससे पहले भी उन्हें अमेरिका की टॉप-100 एग्जीक्यूटिव महिलाओं में शामिल कर सम्मानित किया जा चुका है। दीपा सोनी की उपलब्धि पर उनके पिता इंजीनियर केसी सोनी और माता इंदु सोनी ने खुशी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें